Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में आलू भंडारण अवधि बढ़ाई गई, 31 दिसंबर तक कोल्ड स्टोरेज में रहेगा स्टॉक

कृषि विपणन निदेशक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में इस समय पर्याप्त मात्रा में आलू मौजूद है, जिसे घरेलू बाजार की मांग पूरी करने के लिए दिसंबर और जनवरी में भी जारी रखना आवश्यक है। राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने गुरुवार को कहा कि समय सीमा बढ़ाने से किसानों और भंडारणकर्ताओं दोनों को राहत मिलेगी।

27 Nov 2025

पश्चिम बंगाल में आलू भंडारण अवधि बढ़ाई गई, 31 दिसंबर तक कोल्ड स्टोरेज में रहेगा स्टॉक

हुगली। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण की समय-सीमा एक महीने बढ़ा दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, अब आलू को 31 दिसंबर 2025 तक कोल्ड स्टोरेज में रखने की अनुमति दी गई है। यह निर्णय वर्तमान स्टॉक स्थिति और बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।

कृषि विपणन निदेशक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में इस समय पर्याप्त मात्रा में आलू मौजूद है, जिसे घरेलू बाजार की मांग पूरी करने के लिए दिसंबर और जनवरी में भी जारी रखना आवश्यक है। राज्य के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने गुरुवार को कहा कि समय सीमा बढ़ाने से किसानों और भंडारणकर्ताओं दोनों को राहत मिलेगी।

सरकार ने इस विस्तारित अवधि के लिए अतिरिक्त भंडारण शुल्क भी निर्धारित किया है। दक्षिण बंगाल जिलों के लिए प्रति क्विंटल 20.22 तथा उत्तर बंगाल जिलों के लिए 20.66 अतिरिक्त किराया तय किया गया है। कोल्ड स्टोरेज संचालकों को यह शुल्क ग्राहकों से लेने की अनुमति दी गई है।

राज्य सरकार ने बताया कि यह निर्णय पूरी स्थिति का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अधिसूचना की प्रतियां कृषि, वित्त, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा खाद्य प्रसंस्करण और उद्यान विभाग सहित कई संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भेजी गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन और अन्य संगठनों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इस कदम से बाजार में आलू की उपलब्धता बनी रहेगी और नई फसल आने तक मूल्य स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में आलू भंडारण अवधि बढ़ाई गई, 31 दिसंबर तक कोल्
कृषि विपणन निदेशक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में इस समय पर्याप्त मात्रा में आलू मौजूद है, जिसे घरेलू बाजार की मांग पूरी करने के लिए दिसंबर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News